CDSL क्या है? CDSL Meaning and Full form in Hindi

CDSL Meaning and Full Form in Hindi

CDSL का Full Form : Central Depository Services Limited है, जो डिपॉज़िटरी सेवाएं प्रदान करने वाली भारत की दुसरी सबसे बड़ी सरकारी मान्यता प्राप्त संगठन कंपनी है।

अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते है या इसके बारे मे सीख रहे हैं तो अपने CDSL और NSDL का बारे में भी जरूर कुछ ना कुछ पढ़ा या सुना होगा।

तो आपको बता दें कि यह दोनों ही डिपॉज़िटरी सर्विसेस देने वाली देश कि दो बड़ी डिपॉज़िटरीज है। जिनका मुख्य उद्देश्य निवेशकों के द्वारा खरीदे गए सिक्युरिटीज को डिजिटल रूप में रखने का है।

इन्हीं में से एक CDSL के बारे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

CDSL का फुल फॉर्म। CDSL Full Form in Hindi

CDSL का Full Form :- Central Depository Services (India) limited है।

CDSL Full Form

CDSL क्या है? CDSL Meaning in Hindi

CDSL यानी सेंट्रल डिपॉज़िटरी सर्विसेस (इंडिया) लिमिटेड भारत की दुसरी बढ़ी डिपॉज़िटरी सेवाएं प्रदान करने वाली संगठन कंपनी है। जो मार्केट में ट्रेड होने वाली सभी प्रकार कि सिक्युरिटीज को डिजिटल यानी इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखने कि सुविधा देती है। जैसे की कंपनी के शेअर्स, बॉन्ड, डिबेंचर, म्युचुअल फंड युनिट्स, सरकारी बॉन्ड Etc..

CDSL को BSE – Bombay Stock Exchange द्वारा State Bank of India, Bank of India, Bank of Baroda, HDFC Bank और Standard Chartered Bank जैसी कंपनियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से बनाई गई एक संघठन डिपॉज़िटरी कंपनी है।

CDSL कि स्थापना 1999 में हुई थी। जिसका लक्ष्य था कि व्यक्तिगत निवेशकों, कंपनियों, सरकार और संस्थाओं को सुविधाजनक, भरोसेमंद और सुरक्षित डिपॉजिटरी सेवाएं प्रदान करना।

आसान भाषा में कहें तो स्टॉक मार्केट में निवेशकों के द्वारा खरीदे गए शेअर्स या अन्य कोई सिक्योरिटीज़ को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए एक जगह कि जरूरत होती है, जिसकी सुविधा डिपॉज़िटरी द्वारा दी जाती है। यही सुविधा CDSL द्वारा दी जाती है। जिसे हम demat account के नाम से जानते हैं।

CDSL कैसे काम करता है। How does CDSL Work?

CDSL भी बिल्कुल आपके बैंक अकाउंट की तरह ही काम करता है। जैसे आपके बैंक अकाउंट में आप पैसा जमा करके रखते हैं वैसे ही CDSL द्वारा खोलें गए डिमैट अकाउंट में निवेशकों के द्वारा खरीदे गए शेअर्स, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड युनिट्स को online इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

बस बैंक अकाउंट की तरह आप सीधे तौर पर CDSL में अपना अकाउंट नहीं खोल सकते। इसके लिए आप एक डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (depository participant) कि मदद से ही CDSL में अपना Demat Account खोल सकते हैं।

Depository Participate का मतलब।

डिपॉज़िटरी पार्टिसिपेंट एक मध्यस्थता का काम करने वाला एजेंट होता है जो निवेशक, सेलर और CDSL के बीच एक कड़ी के तौर पर काम करता है। जिसे हम स्टॉक ब्रोकर के नाम से भी जानते हैं। स्टॉक ब्रोकर भी एक डिपॉज़िटरी पार्टिसिपेंट होता है।

सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के नियमों और शर्तों के अनुसार वित्तीय संस्थान, बैंक और स्टॉक ब्रोकर डीपी के रूप में कार्य करने के लिए पात्र हैं।

CDSL के कार्य और सुविधाएं।

वैसे CDSL का मुख्य कार्य होता है निवेशकों के द्वारा खरीदे गए सिक्युरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखना। लेकिन इसके अलावा भी CDSL निवेशकों को अन्य सुविधाएं भी देता है।

CDSL द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं कुछ इस प्रकार है :-

  • Demat Account :- CDSL निवेशकों को अपनी सिक्युरिटीज को रखने के लिए Demat Account कि सुविधा देता है।
  • Easy to access :- CDSL निवेशकों को आसानी से उनके द्वारा रखे सिक्युरिटीज की जानकारी को देखने की सुविधा देता है।
  • SMS Alert :- CDSL निवेशकों को एक SMS Alert सुविधा देता है। जिसमें निवेशकों द्वारा खरीदे या बेचें सिक्युरिटीज की जानकारी को SMS द्वारा निवेशकों को दीं जाती है।
  • E – voting :- कहीं कंपनीयां अपने कंपनी में कुछ निर्णय लेने के लिए निवेशकों से वोटिंग करवातीं है। इस वोटिंग को आसानी से online करने कि सुविधा CDSL देता है।
  • Mobile App :- CDSL द्वारा निवेशकों को अपने Mobile App – CDSL Myeasi कि सुविधा भी देता है। जिसमें निवेशक अपने सारे Portfolio को देख सकता है, e – voting कर सकता है और अपने निवेश से संबंधित कोई भी इंक्वायरी कर सकते हैं।
  • E – Locker :- CDSL द्वारा निवेशकों को इ लॉकर कि सुविधा भी दी जाती है। जिसमें निवेशक अपने Documents को भी Online रख सकते हैं।

CDSL के लाभ। Advantages of CDSL

  • CDSL डिपॉज़िटरी में सिक्युरिटीज को रखने के लाभ कुछ इस प्रकार है :
  • डिपॉज़िटरी में रखे शेअर्स या अन्य सिक्युरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखा जाता है, इसलिए इनके ख़राब होने, चोरी होने या कहीं पर घूम जाने का कोई जोखिम नहीं होता है। जो पहले भौतिक प्रमाणपत्र के साथ होता था।
  • निवेशक द्वारा शेअर्स को खरीदने के लिए भुगतान करने पर तुरंत ही शेअर्स आपके अकाउंट में आ जाते हैं।
  • जैसे ही आप डिपॉज़िटरी में अपना पता या कोई जानकारी अपडेट करते है तो वह जानकारी आपके द्वारा निवेश किए सारी कंपनीयों के पास अपडेट हो जाती है। इसके लिए आपको हर कंपनी के लिए अलग प्रयास करने कि जरूरत नहीं होती।
  • कंपनियों द्वारा दिए गए बोनस शेअर्स, डिविडेंड जैसे लाभ को आपके डिमैट अकाउंट में automatic जमा कर दिया जाता है।
  • यह सिक्युरिटीज में होने वाली लेन-देन को तेज़ करता है और इसमें होने वाले खर्च को भी कम करता है।

CDSL कि कमी।

क्योंकि CDSL और NSDL जैसी डिपॉज़िटरीज में निवेशकों के शेअर्स और सिक्युरिटीज online होती है, इसलिए इनपर सायबर सिक्योरिटी का खतरा बना रहता है।

लेकिन CDSL और NSDL जैसी डिपॉज़िटरीज अपने सायबर सिक्योरिटी अच्छे से ध्यान रखती है और यह दोनो SEBI के साथ साथ गवर्नमेंट रजिस्टर होने के कारण यह खतरा भी कम हो जाता है।

CDSL के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें।

  • CDSL को फरवरी सन 1999 को सेबी द्वारा मान्यता प्राप्त हुई।
  • 15 जुलाई 1999 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्री यशवंत सिन्हा द्वारा CDSL को चलाने कि अनुमति प्राप्त हुई।
  • BSE limited क्लेरिकल हाउस और Bank of India Share holdings limited द्वारा CDSL के डिमैट कि शुरुआत जुलाई 1999 में अधिकारिक तौर पर शुरू हुई।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज, दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज, द स्टॉक एक्सचेंज, अहमदाबाद आदि जैसे सभी प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों ने CDSL के साथ कनेक्टिविटी स्थापित की है।
  • जनवरी 2012 के अंत तक 10,000 से अधिक जारीकर्ताओं ने अपनी प्रतिभूतियों (इक्विटी, बाड, डिबेंचर, वाणिज्यिक पत्र), म्यूचुअल फंड की इकाइयां, जमा प्रमाणपत्र आदि को सीडीएसएल प्रणाली में स्वीकार कर लिया है।
Total Demat Account number in CDSL

आज यानी 30 Jun 2023 तक CDSL के पास करीब 8,81,71,228 करोड़ Investor Accounts है। जिनमें रखे सिक्युरिटीज की value करीब ₹4,52,90,678 Millions है। इसके साथ ही CDSL के साथ अभी तक 588 डिपॉज़िटरी पार्टिसिपेंट जुड़े हुए हैं।

CDSL Investor Accounts, DPs and total Demat Custody Value

CDSL और NSDL के बीच अंतर। CDSL vs NSDL

वैसे आपको बता दें कि CDSL और NSDL यह दोनों ही डिपॉज़िटरी सर्विसेस देने वाली कंपनियां हैं। भारत में यहीं दोनों कंपनियां सिक्युरिटीज को रखने का काम करतीं हैं।

यानी भारत में कोई भी निवेशक जब शेअर्स को खरीदता है तो इन्हीं दो कंपनियों में से किसी एक में उसके द्वारा खरीदे गए शेअर्स को रखा जाता है। CDSL और NSDL में कोई अंतर नहीं है सिवाय यह दोनों डिपॉज़िटरी सुविधा देने वाली अलग-अलग कंपनीयां है। जिन्हें हम कुछ इस तरह से अलग मान सकते हैं।

CDSL NSDL
CDSL का Full Form होता है : Central Depository Services (India) Limited जो भारत की दुसरी सबसे बड़ी डिपॉज़िटरी सर्विसेस देने वाली कंपनी है।NSDL का Full Form होता है National Securities Depository Limited दो भारत कि पहली और सबसे बड़ी डिपॉज़िटरी सर्विसेस देने वाली कंपनी है।
CDSL कि स्थापना 1999 में हुई थी।NSDL कि स्थापना 1996 को हुई थी।
CDSL को BSE यानी Bombay Stock Exchange Limited द्वारा चलाया जाता है।वहीं NSDL को NSE यानी National Stock Exchange द्वारा चलाया जाता है।
CDSL का अकाउंट नंबर 16 अंकों का होता है। जिसमें सिर्फ संख्या होती है।NSDL का अकाउंट नंबर में 14 अंकों का होता है जिसकी शुरुआत IN से होती है।
आंकड़ों के हिसाब से CDSL के पास करीब 8,81,71,228 करोड़ Investor Accounts है। (आंकड़े 30 July 2023 तक के है।)वहीं NSDL के आंकड़ों के हिसाब से उनके पास 3,23,42,936 करोड़ Investor Accounts है। (आंकड़े 30 July 2023 तक के है।)
CDSL vs NSDL

सारांश।

CDSL यानी सेंट्रल डिपॉज़िटरी सर्विसेस (इंडिया) लिमिटेड भारत की दुसरी बढ़ी डिपॉज़िटरी सेवाएं प्रदान करने वाली संगठन कंपनी है। जो मार्केट में ट्रेड होने वाली सभी प्रकार कि सिक्युरिटीज को डिजिटल यानी इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखने कि सुविधा देती है। जैसे की कंपनी के शेअर्स, बॉन्ड, डिबेंचर, म्युचुअल फंड युनिट्स, सरकारी बॉन्ड Etc..

FAQ About CDSL

  1. CDSL क्या है?

    CDSL यानी सेंट्रल डिपॉज़िटरी सर्विसेस (इंडिया) लिमिटेड भारत की दुसरी बढ़ी डिपॉज़िटरी सेवाएं प्रदान करने वाली संगठन कंपनी है।

  2. CDSL का Full Form क्या होता है?

    CDSL का Full Form :- Central Depository Services (India) limited होता है।

  3. क्या हम CDSL से NSDL में अपने शेअर्स को ट्रांसफर कर सकते हैं?

    हां! आप CDSL से NSDL में और NSDL से CDSL में शेअर्स को ट्रांसफर कर सकते हैं।

  4. NSDL और CDSL क्या है?

    NSDL और CDSL यह दोनों डिपॉज़िटरी सर्विसेस देने वाली दो कंपनियां हैं। जो निवेशकों के द्वारा खरीदे शेअर्स या अन्य सिक्युरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने का काम करतीं हैं।

Open a Demat account with zerodha and upstox and start your investment journey today!

Also Read
CDSL क्या है? CDSL Meaning and Full form in Hindi
NPCI क्या है? NPCI Meaning And Full Form In Hindi
NACH क्या है? NACH Meaning And Full Form In Hindi

Leave a Comment