शेअर मार्केट में CMP क्या होता है? CMP meaning in Hindi

3/5 - (2 votes)
CMP meaning in Hindi
CMP meaning in Hindi

जब भी हम कहीं पर शेअर बाजार और ट्रेडिंग के बारे में सुनते हैं तो इसके साथ हमें CMP के बारे में भी सुनने को मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है CMP का मतलब क्या होता है? क्यों हमेशा ट्रेडिंग में CMP का ज़िक्र किया जाता है? और कैसे CMP को देखकर ट्रेडर्स ट्रेडिंग करते है?

CMP meaning in Hindi | CMP क्या होता है?

CMP का मतलब Current Market Price होता है। यानी किसी भी शेअर की मार्केट में चल रही वर्तमान प्राइज को Short में CMP कहा जाता है।

CMP Full FORM :- Current Market Price

यानी CMP किसी भी शेअर की वह प्राइज होती है जो स्टॉक एक्सचेंज पर वर्तमान में चल रही है। यानी वर्तमान में जिस प्राइज पर शेअर का कारोबार (खरीद-बिक्री) हो रही है उस प्राइज को CMP यानी current market price कहा जाता है।

क्यों ट्रेडिंग में CMP का ज्यादा ज़िक्र किया जाता है?

ट्रेडिंग करते समय CMP यानी current market price हम कहीं तरह से काम आती है।

जब भी किसी को शेअर मार्केट में शेअर्स खरीदने हो या बेचने हों तो उसे शेअर की चल रही मार्केट प्राइज को देखकर ही अपने शेअर्स किस किमत पर खरीदने है और किस किमत पर बेचने है यह निर्णय लेने में मदद मिलती है।

साथ ही अगर हमने किसी कंपनी के शेअर्स खरीदे हैं तो उसमें हमें Loss हुआ है या Profit यह भी हम CMP को देखकर पता लगा सकते हैं। करंट मार्केट प्राइज हम अपने डिमैट अकाउंट में देख सकते है। और उसके हिसाब से हम किसी भी शेअर को खरीदने या बेचने की ऑर्डर डाल सकते हैं।

इसे आसानी से समझने के लिए निचे दी गई Image को देखींए।

example of cmp in stock market
example of cmp in stock market

इसमें आप देख सकते है जो red कलर में हमें जो प्राइजेस दिख रहे है जिसमें सबसे उपर जो प्राइज है उसे ही हम इस शेअर की current market price कहा सकतें है।

क्योंकि इस प्राइज पर ही किसी से अपने शेअर्स बेचने के लिए मार्केट में order डाल कर रखी है।

CMP और LTP में क्या अंतर होता है। CMP vs LTP

CMP और LTP के बीच का अंतर समझने से पहले आपको बता दें कि LTP का मतलब शेअर का Last Traded Price होता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को CMP और LTP के बीच में अंतर को समझ नहीं पाते है।

इनके बीच क्या अंतर होता है चलिए जानते हैं।

शेअर की CMP यानी Current Market Price वह प्राइज होती है जो सेलर ने शेअर को Sell करने के लिए मार्केट में डालीं है। जैसे हमने ऊपर image में देखा शेअर कि selling के लिए जो सबसे कम प्राइज होती है वहीं शेअर की Current Market Price होती है।

वहीं जब current market price से Buyer यानी शेअर खरीदने वाले की प्राइज की मैचिंग होती है तो वह ऑर्डर एग्जिक्यूट हो जाती है और ऑर्डर जिस प्राइज पर एग्जिक्यूट होती है उसे ही LTP यानी Last traded price कहीं जाती है।

यानी आसान भाषा में कहें तो किसी शेअर की CMP – current market price वह प्राइज होती है जो शेअर को खरीदने के लिए सबसे कम दाम पर उपलब्ध है। वहीं जब current market price के साथ बायर की ऑर्डर जिस प्राइज पर एग्जिक्यूट होती है उसे last traded price कहीं जाती है।

सारांश।

दोस्तों आज हमने देखा CMP का मतलब क्या होता है। क्यों ट्रेडिंग में CMP का जिक्र हमेशा किया जाता है। और कैसे CMP और LTP एक दुसरे से अलग होते है।

FAQ About CMP

  1. शेयर मार्केट में सीएमपी का मतलब क्या होता है?

    शेयर मार्केट CMP किसी भी शेअर की वह प्राइज होती है जो स्टॉक एक्सचेंज पर वर्तमान में चल रही है।

  2. CMP का Full Form क्या होता है?

    CMP का Full Form : Current Market Price होता है।

Open a Demat account with zerodha and upstox and start your investment journey today!

Leave a Comment