यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या होता है? Unicorn Company Meaning in Hindi

unicorn startup company meaning in Hindi

यूनिकॉर्न शब्द का उपयोग कॉर्पोरेट जगत में $1 Billion Dollar से अधिक मूल्यांकन वाली स्टार्टअप कंपनी का वर्णन करने के लिए किया जाता है। यानी $1 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा वैल्यूएशन वाली स्टार्टअप कंपनी को Unicorn Company कहा जाता है।

अगर आप फाइनेंस और बिजनेस से रिलेटेड न्यूज देखने है तो आपने भी Unicorn Company के बारे में भी जरूर कुछ ना कुछ सुना होगा।

आए दिन न्यूज में और सोशल मीडिया पर हमें यूनिकॉर्न कंपनीयों के बारे में कुछ ना कुछ सुनने को मिलता है।

इसलिए आज हम इस आर्टिकल में यूनिकॉर्न कंपनी के बारे में जानेंगे unicorn company और स्टार्टअप का मतलब क्या होता है? यूनिकॉर्न कंपनीयों की सोच कहा से और कब आई, भारत में और दुनिया में फिलहाल कितने unicorn startup है? और कैसे unicorn कंपनीयां बाकी कंपनीयों से अलग होती है?

Unicorn Company Highlights

  • यूनिकॉर्न शब्द का उपयोग एसी कंपनीयों का वर्णन करने के लिए किया जाता है जिनका वैल्यूएशन 1 Billion dollar 💰 से ज्यादा होता है।
  • यूनिकॉर्न शब्द का उपयोग सबसे पहले ऐलीन ली द्वारा 2013 में किया गया था।
  • दुनिया भर में 2022 तक 1200 से ज्यादा unicorn startup थे।
  • भारत के कुछ लोकप्रिय यूनिकॉर्न स्टार्टअप में जोमैटो, पेटीएम, फ्लिपकार्ट शामिल है।
  • यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनीयां बड़े निवेशक या इंस्टीट्यूशन से फंडिंग उठाती है।

यूनिकॉर्न कंपनी का मतलब। Unicorn Company Meaning in Hindi

जब किसी प्राइवेट स्टार्टअप कंपनी का valuation यानी मूल्यांकन 1 Billion डॉलर या उससे ज्यादा होता है तब उस कंपनी को फाइनेंशियल दुनिया में unicorn startup कहा जाता है।

अगर एक डॉलर की कीमत 75 रुपए भी ले तो 1 Billion डॉलर की भारतीय रूपए में कीमत होती है 7500 करोड़ रूपए। यानी जब कोई कंपनी 7500 करोड़ या उससे ज्यादा वैल्यूएशन पा लेती है तब उस कंपनी को यूनिकॉर्न कंपनी कहा जाता है।

सुचना : क्योंकी डॉलर और रुपए की कीमत बदलती रहती है इसलिए 1 Billion dollars कि कीमत कुछ और हो सकती है।

भारत में पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप कि संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। लोगों का बिजनेस करने के प्रति रुझान और इसके लिए सरकार के तरफ से हुएं प्रयास के कारण आज भारत में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा मिला है।

जिसकी वजह से हर साल देश में कुछ unicorn startup उभर कर आ रहे हैं।

देश में बढ़ रहे स्टार्टअप कंपनीज का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 2016 में रजिस्टर स्टार्टअप कंपनीयों की संख्या देश में 471 थी, जो 2022 में बढ़कर 72,993 तक पहुंच गई है।

यूनिकॉर्न कंपनीयों की सोच कहा से और कब आई।

किसी कंपनी के लिए unicorn 🦄 शब्द का उपयोग सबसे पहले 2013 में ऐलीन ली द्वारा 39 कंपनीयों का वर्णन करने के लिए किया था।

ऐलीन ली कैलिफोर्निया में स्थित Cowboy Ventures फर्म की Co Founder है जो venture capital firm है जो स्टार्टअप में निवेश करते है।

2013 में जब ऐलीन ली ने 2003 से 2013 के बीज फंडिंग प्राप्त करने वाले 60,000 स्टार्टअप कंपनीयों का विश्लेषण किया तो उन्होंने देखा कि इसमें से सिर्फ 39 Startup कंपनीयों का मूल्यांकन ही 1 Billion dollar या उससे ज्यादा है।

जो बात उस समय काफी दुर्लभ थी। इसलिए इसका वर्णन करने के लिए ऐलीन ली द्वारा एक आर्टिकल में इन 39 कंपनीयों का वर्णन “युनिकॉर क्लब में आपका स्वागत है” के तौर पर किया था।

तब से लेकर आज तक 1 Billion dollar से ज्यादा मूल्यांकन वाली कंपनियों का वर्णन करने के लिए unicorn शब्द का उपयोग किया जाता है।

आपको बता दें कि यूनिकॉर्न एक काल्पनिक एक सींग वाला घोड़ा है जिसे एक दुर्लभ प्राणी के तौर पर माना जाता है।

दुनिया भर में कितने यूनिकॉर्न स्टार्टअप है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 2022 तक 1,200 यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनीयां है। जिनकी कुल वैल्यूएशन करीब 3,845 billion dollar से ज्यादा है।

इसमें 50% स्टार्टअप के साथ अमेरिका यूनिकॉर्न स्टार्टअप के मामले में पहले स्थान पर आता है। दुसरे स्थान पर चायना और तीसरे स्थान पर भारत का नाम आता है।

भारत में कितने यूनिकॉर्न है? unicorn startup company’s in India

बात अगर भारतीय यूनिकॉर्न कंपनीयों की करें तो 2022 तक भारत यूनिकॉर्न स्टार्टअप इकोसिस्टम में तीसरा सबसे बड़ा देश है। 31 may 2022 तक, भारत में 108 स्टार्टअप यूनिकॉर्न स्टार्टअप हुए हैं। जिनका मूल्यांकन 340.80 बिलियन डॉलर के करीब है।

भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या 2021, 2022 और 2023 में काफी ज्यादा उभर कर आई है।

भारत में सबसे ज्यादा स्टार्टअप बंगलुरु टेक सीट से आएं है। इसलिए बंगलुरु भारतीय स्टार्टअप का केंद्र माना जाता है। इसके बाद सबसे ज्यादा स्टार्टअप दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसी टियर 1 सिटी से आए हैं।

लेकिन अब यह नज़ारा बदल रहा है। अब ना सिर्फ शहरों में बल्कि भारत के बिछड़े गांवों से भी स्टार्टअप और व्यवसाय करने कि होड़ शुरू हो गई है।

अगर बात करें भारतीय Unicorn Startups के उदाहरण कि तो वह कुछ इस प्रकार है :

भारतीय unicorn कंपनीयों के कुछ उदाहरण : Zoho, Infoedge, MakeMyTrip, Flipkart, Zomato, Paytm, Zerodha, swiggy, OYO, Byju’s, Car’s 24 Etc..

क्या हम यूनिकॉर्न स्टार्टअप में निवेश कर सकते हैं।

Unicorn Startups कंपनीयां छोटे पैमाने पर फंडिंग प्राप्त नहीं करतीं हैं। इसलिए इनमें निवेश करना एक सामान्य व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता है।

ऐसी कंपनियां ज्यादातर बड़े निवेशक या इंस्टीट्यूशन से फंडिंग उठाती है।

इसलिए अगर आपको यूनिकॉर्न स्टार्टअप में निवेश करना हो तो आप ऐसी कंपनियों के IPO पर नजर रख सकते हैं या फिर आप ऐसे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं जो unicorn startup कंपनीयों में निवेश करते है।

यूनिकॉर्न स्टार्टअप बाकी कंपनीयों से कैसे अलग होते हैं?

यूनिकॉर्न शब्द का उपयोग सिर्फ उन स्टार्टअप कंपनीयों के लिए किया जाता है जिनका वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा होता है और प्रायवेट कंपनी होती है। अगर किसी कंपनी को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद 1 बिलियन डॉलर का मूल्यांकन प्राप्त होता है तो उसे यूनिकॉर्न नहीं कहा जाएगा।

जब कोई स्टार्टअप 10 Billion dollar से ज्यादा वैल्यूएशन वाला बन जाता है तब तब उसका वर्णन डेकाकॉर्न शब्द से किया जाता है। डेकाकॉर्न यानी एक सुपर यूनिकॉर्न। Dropbox, SpaceX, Flipkart, BYJU’s, Nykaa, Swiggy and PhonePe यह कुछ डेकाकॉर्न के उदाहरण है।

कैनेडा में जब कोई स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनता है तो उसे यूनिकॉर्न शब्द के बजाय ‘नरव्हाल’ है
कहा जाता है। यानी जब कोई कैनडा कंपनी 1 बिलियन डॉलर मूल्यांकन वाली होती है तो उसका वर्णन ‘नरव्हाल’ शब्द से किया जाता है।

समाप्ती।

Unicorn शब्द सिर्फ एक दुर्लभ पौराणिक और काल्पनिक प्राणी होने के कारण जब कोई स्टार्टअप 1 बिलियन डॉलर मूल्यांकन को हासिल करता है तो उसे बाकी कंपनीयों से दुर्लभ वर्णन करने के लिए unicorn startup के रूप में वर्णित किया जाता है।

यूनिकॉर्न शब्द का उपयोग सबसे पहले ऐलीन ली द्वारा एक आर्टिकल में किया गया था।जिसका उपयोग कॉर्पोरेट जगत में आज भी किया जाता है।

FAQ About Unicorn Startup Company’s

  1. यूनिकॉर्न कंपनी का मतलब क्या होता है?

    जब किसी प्राइवेट स्टार्टअप कंपनी का valuation यानी मूल्यांकन 1 Billion डॉलर या उससे ज्यादा होता है तब एसी कंपनीयों का वर्णन करने के लिए कॉर्पोरेट जगत में ‘यूनिकॉर्न’ शब्द का उपयोग किया जाता है।

  2. भारत में कितनी यूनिकॉर्न कंपनी है?

    बात अगर भारतीय यूनिकॉर्न कंपनीयों की करें तो 2022 तक भारत यूनिकॉर्न स्टार्टअप इकोसिस्टम में तीसरा सबसे बड़ा देश है। 31 may 2022 तक, भारत में 108 स्टार्टअप यूनिकॉर्न स्टार्टअप हुए हैं। जिनका मूल्यांकन 340.80 बिलियन डॉलर के करीब है।

  3. क्या एक सामान्य व्यक्ति यूनिकॉर्न स्टार्टअप में निवेश कर सकता है?

    कोई भी साधारण व्यक्ति सीधे तौर पर यूनिकॉर्न स्टार्टअप में निवेश नहीं कर सकता है। इसके लिए आप उनके ipo का इंतजार कर सकते हैं या म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

Open a Demat account with zerodha and upstox and start your investment journey today!

Leave a Comment