Full form of DRHP- क्या होता है DRHP and RHP

What is DRHP
What is DRHP

क्या होता है DRHP?, क्या DRHP को पढ़ना जरूरी है, डि आर एच पी को कैसे पढ़ते हैं, DRHP और RHP में क्या अंतर होता है, और DRHP को हम कहां से Download कर सकते हैं। आइए जानते हैं DRHP से जुड़ी सारी जानकारी हिंदी में।

क्या होता है DRHP/what is DRHP

DRHP का full form – Draft Red Herring Prospectus होता हैं।

जब भी किसी कंपनी का IPO आता है तब हम DRHP के बारे में सुनते हैं।

दरअसल जब किसी भी कंपनी को अपना IPO लाना होता है तो उसे अपने कंपनी की सारी जानकारी एक ड्राफ्ट फॉर्मेट में SEBI और स्टॉक एक्सचेंज के पास सबमिट करनी होती है।

जिससे SEBI यह सुनिश्चित करती है की कंपनी ने दी गई सारी जानकारी सही है और वह अपना IPO ला सकती है।

इस दी गई जानकारी के डॉक्यूमेंट को ही DRHP यानी ‘ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्टपेक्टस’ कहा जाता है। कंपनी DRHP में अपनी सारी जानकारी बड़े विस्तार से देती है।

जैसे कि कंपनी ipo क्यूं ला रही है। कंपनी IPO से जुटाए पैसों से क्या करेगी, कंपनी के प्रमोटर्स की जानकारी, कंपनी की वित्तीय जानकारी ऐसे कंपनी से जुड़ी सारी जानकारी हमें DRHP में देखने को मिलती है।

DRHP को पढ़ने से निवेशकों को कंपनी की सारी जानकारी मिलने में मदद मिलती है। और यह जानकारी SEBI ने वेरिफाई की होती है। इसलिए हम इसपर भरोसा कर सकते हैं।

DRHP कैसे तैयार होता है

जब भी किसी कंपनी को अपना IPO लाना होता है तो वह सबसे पहले एक मर्चेंट बैंक के पास जाती है। मर्चेंट बैंक कंपनी को IPO लाने में मदद करता है।

साथ ही DRHP को बनाने का काम भी मर्चेंट बैंक का ही होता है। मर्चेंट बैंक कंपनी से सारी जानकारी लेकर सारे कानूनी नियमों का पालन कर DRHP बनाती है।

मर्चेंट बैंक यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी का IPO लाने में कोई दिक्कत नहीं है।

क्या DRHP को पढ़ना जरूरी है

वैसे जब आप किसी भी कंपनी में निवेश करते हैं तो आपको पता होना चाहिए की वह कंपनी क्या करती है। उस कंपनी को कौन चलाते हैं। उसकी वित्तीय स्थिति कैसी है। यह सारी जानकारी आपको DRHP में देखने को मिलती है। इसलिए आपको DRHP को पढ़ना चाहिए।

लेकिन ज्यादातर लोग DRHP को पढ़ने से बचते हैं क्योंकि यह काफी बढ़ा डॉक्यूमेंट होता है। और इसे पढ़ना भी काफी बोरींग लगता है।

लेकिन अगर आप DRHP जैसे डॉक्यूमेंट को पढ़ते हैं तो आपको कंपनी के फायनांस पढ़ने में और समझने में मदद मिलेगी।

इससे आपको कोई भी फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट पढ़ने की एक अच्छी आदत लग जाएगी।

DRHP और RHP में क्या अंतर होता है/ What is difference between DRHP and RHP

जब भी कोई कंपनी अपना ipo लाने से पहले अपनी सारी जानकारी एक ड्राफ्ट फॉर्मेट में SEBI के पास सबमिट करती तो उसे DRHP कहते हैं।

लेकिन कहीं बार यह जानकारी अधूरी होने के कारण SEBI इसे अप्रूवल नहीं देती है।

उस ड्राफ्ट को कंपनी जब फिर से सुधार कर SEBI के अप्रूवल को भेजती है और जब SEBI उस ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट को अप्रूवल देती है तब उसे RHP यानी (Red Herring Prospectus) रेड हेरिंग प्रॉस्टपेक्टस कहते हैं।

आसान भाषा में कह सकते है की DRHP एक अधुरा ड्राफ्ट डोक्युमेंट होता है। और RHP एक सेबी से वेरिफाइड आधिकारिक फायनल डोक्युमेंट होता है।

हमें DRHP कहा से मिल सकता है/ How to download DRHP

वैसे DRHP को download करने के बहुत सारे तरीके है। जिस कंपनी का DRHP आपको चाहिए उस कंपनी के Official website से आप DRHP डाउनलोड कर सकते हैं। NSE और BSE के वेबसाइट से भी आप DRHP को download कर सकते हैं। साथ ही SEBI के Official site से भी आप DRHP download कर सकते है।

यहां पर हम SEBI के वेबसाइट से DRHP को download करने का तरीका देखते है।

  1. साईट ओपन होने के बाद में जाए
  2. menu में FILINGS सेक्शन में जाए
  3. फिर Public Issue पर टेप करे
  4. दुसरे नंबर के Red Herring Documents ऑप्शन पर क्लिक करे

फिर आपके सामने एक search विंडो ओपन होगी। जहाँ पर आप जिस कंपनी का DRHP download करना चाहते है उस कंपनी का नाम डाल सकते है।

  1. यहां पर आप कंपनी का नाम डाल कर Go बटन पर क्लिक करें
  2. फिर आपके सामने DRHP Open हो जाएगा
  3. फिर DRHP को download करने के लिए उपर दिए कोने में एरो सिंबॉल पर क्लिक करें
  4. फिर download बटन पर क्लिक करके DRHP को download करें

DRHP में हमें क्या पढ़ना चाहिए।

किसी भी कंपनी का DRHP डोक्युमेंट काफी बढ़ा होता है। अगर आप DRHP के सारे पेजेस पढ़ने की कोशिश करेंगे तो इसमें आपका काफी वक्त खराब हो जायेगा।

क्योंकि DRHP में कंपनी के शुरुआती से अब तक की सारी जानकारी होती है तो वह हर जानकारी निवेशकों के लिए पढ़ना जरूरी नहीं होता है।

इसलिए निवेशकों को निचे दि गई कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ही पढ़नी चाहिए।

1. वित्तीय जानकारी

कंपनी की वित्तीय स्थिति को जानने के लिए आपको कंपनी की वित्तीय जानकारी पढ़नी चाहिए। जिसमें कंपनी ने पिछले सालों में कैसा प्रदर्शन किया है और आगे कंपनी का भविष्य क्या होगा इसका अंदाजा आप लगा सकते है।

साथ ही कंपनी पर कोई कर्ज तो नहीं है। कंपनी मुनाफे में है क्या यह सारी जानकारी आपको DRHP के वित्तीय स्टेटमेंट्स में देखने को मिलेगी।

2. बिज़नेस की जानकारी

कंपनी कौन सा बिजनेस करती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल क्या है। कंपनी का ज्यादातर प्रॉफिट कहा से आता है। कंपनी के बिजनेस में किस तरह के जोखिम शामिल हैं। बिजनेस से जुड़ी यह सारी जानकारी आपको DRHP में देखनी चाहिए।

3. कंपनी के मेनेजमेंट और प्रमोटर्स की जानकारी

किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले हमें उस कंपनी के प्रमोटर्स और उसके मेनेजमेंट के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

कंपनी के प्रमोटर्स और मेनेजमेंट में आपको देखना चाहिए कि जो कंपनी को चला रहे है उनके पास कंपनी चलाने का अच्छा अनुभव है क्या , और उनके नाम पर कोई फ्रॉड या धोखाधड़ी करने का आरोप ताे नहीं है।

साथ ही कंपनी का शेअर होल्डिंग पॅटर्न कैसा है। किसके पास कंपनी के ज्यादा शेअर्स है। यह सारी जानकारी आपको देखनी चाहिए।

सारांश

संक्षिप्त में कहा जाए तो DRHP किसी भी कंपनी कि जानकारी देने वाला एक ड्राफ्ट होता होता है। जो निवेशकों के लिए कंपनी द्वारा जारी किए जाता है। जिसमें निवेशकों को लगने वाली कंपनी कि सारी जानकारी मोजूद होती है। जब यह सारी जानकारी सेबी से वेरिफाई होती है तभी किसी भी कंपनी को IPO लाने कि मंजूरी मिलती है।

FAQ

  1. DRHP का Full Form क्या होता है?

    DRHP का Full Form – Draft Red Herring Prospect होता है।

  2. DRHP और RHP में क्या अंतर होता है?

    DRHP एक ड्राफ्ट फाईल फॉर्मेट होता है और RHP एक फायनल SEBI वेरिफाइड फॉर्मेट होता है।

  3. किसी कंपनी का DRHP हम कहा से ले सकते हैं?

    किसी भी कंपनी का HRHP और RHP आप NSE और BSE के साईट से Download कर सकते है।

Open a Demat account with zerodha and upstox and start your investment journey today!

Leave a Comment