Best 6 Ethanol Stocks And Companies In India 2022-mytradview

best ethanol stocks in india
best ethanol stock

Ethanol stocks :– पिछले एक साल में Ethanol प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों के शेअर्स में और इससे रिलेटेड जितने भी कंपनियां हैं उन सबके stock’s में हमें अच्छी खासी रैली देखने को मिली है।

इन कंपनियों के शेअर्स ने पिछले एक साल में करीब 100 से 200% + तक के रिटर्न्स निवेशकों को दिए है।

क्यों Ethanol stocks इतने बढ़ रहे हैं ?

अब इसे समझने के लिए आपको इथेनॉल के भविष्य को समझना होगा। दरअसल भारत सरकार इथेनॉल को एक नए ईंधन के रूप में देख रही है।

इसके लिए सरकार ने 2018 में National Bioful Policy के तहत इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (Ethanol Blended Petrol – EBP) प्रोग्राम की घोषणा है। इसके तहत अब पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल को blend किया जाएगा। इथेनॉल Blending का मतलब पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल को मिक्स करना होता है।

सरकार ने 2025 तक पेट्रोल और डीजल में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) के अनुसार भारत ने 13 मार्च 2022 तक 9.45% इथेनॉल Blending को हासिल किया है। केंद्र का अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष 2022 के अंत तक ethanol के 10% blending लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

सरकारी आंकड़ों के हिसाब से भारत में 2025 तक इथेनॉल की डिमांड 1016 करोड़ लिटर तक बड जाएगी और भारत में इथेनॉल की मौजूदा प्रोडक्शन कैपेसिटी 426 करोड़ लिटर की है।

तो आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है आने वाले समय में इथेनॉल की मांग कितनी बढ़ने वाली है। मांग के हिसाब से हमारे पास फिलहाल इथेनॉल प्रोडक्शन कैपिसिटी कम है।

इसी वजह से इथेनॉल शेअर्स में हमें इतनी तेजी देखने को मिली है। इसका फायदा सीधे इथेनॉल प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों को होगा।

इथेनॉल क्या है/what is ethanol ?

इथेनॉल शेअर्स के बारे में जानने से पहले हम समझते है कि आखिर यह इथेनॉल होता क्या है?

वैसे तो इथेनॉल एक तरह का अल्कोहल ही होता है। जिसका उपयोग दवाईयां, फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट, शराब, सैनिटाइजर, जैसे प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है।

लेकिन इसकी खास बात यह है कि अब हम इससे ईंधन भी बना सकते हैं। जिससे पेट्रोल और डीजल पर चलने वाली गाड़ियां इस नए इथेनॉल ईंधन से चलेगी।

इथेनॉल एक बायोफ्युल (biofuel) ईंधन है क्योंकि इसे बनाने के लिए गन्ने का वेस्ट, घास, मक्का, ज्वार इन जैसी चीजें का उपयोग होता है।

लेकिन इथेनॉल का सबसे ज्यादा उत्पादन गन्ने की खेती से आता है। पहले चीनी कंपनिया (sugar company’s) गन्ने से रस निकाल ने के बाद गन्ने को फैंक देती थी। लेकिन अब उसी गन्ने से कंपनिया इथेनॉल बनाती है।

अब अच्छी खबर यह है कि भारत में गन्ने का उत्पादन बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2017 में, भारत की गन्ने की वार्षिक उपज 69 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर थी। वित्त वर्ष 2021 में यह बढ़कर 82 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर हो गया। यह गन्ने के उत्पादन में 3.51% वार्षिक वृद्धि का संकेत देता है।

गन्ने के उत्पादन में यह सकारात्मक वृद्धि इथेनॉल उत्पादक कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। 2016-17 में, भारत में लगभग 66.5 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया गया था। 2019-20 तक यह संख्या बढ़कर 173 करोड़ लीटर हो गई। 2021 में, भारत में लगभग 400 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2026 तक दुनिया में इथेनॉल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनने के लिए तैयार है ।

इसी वजह से sugar company’s का महत्व बढ़ जाता है।

All Suger Manufacturing Companies stock’s listed in Indian stock market

NoCompany Name
Last PriceMarket Cap
PE Ratio
Earnings Per Share
ROCEDiv. Yield
1Shree Renuka Sugars Ltd44.909,556.92-69.00-0.6512.87
2E I D-Parry (India) Ltd495.908,798.959.7051.1730.382.21
3Balrampur Chini Mills Ltd364.907,627.5816.4222.4421.400.69
4Triveni Engineering 232.105,611.1413.2317.5430.341.40
5Bannari Amman Sugars Ltd2,172.552,724.3134.0763.789.900.46
6Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd320.702,596.078.7836.7416.241.25
7Dwarikesh Sugar Industries Ltd98.251,850.0611.928.2427.882.04
8Bajaj Hindusthan Sugar Ltd12.551,603.09-5.99-2.23-0.22
9Dhampur Sugar Mills Ltd224.501,490.4010.3519.2212.802.60
10Avadh Sugar & Energy Ltd516.301,033.558.3162.1521.711.94
11Uttam Sugar Mills Ltd240.60917.606.8035.3840.180.83
12Ugar Sugar Works Ltd47.00528.7512.213.8554.83
13Magadh Sugar & Energy Ltd311.90439.529.5532.6615.752.08
14Rana Sugars Ltd25.45390.834.595.5528.57
15Mawana Sugars Ltd96.90379.0414.496.6913.873.10
16Vishwaraj Sugar Industries Ltd16.35307.025.103.2123.941.22
17K M Sugar Mills Ltd27.45252.546.094.5125.090.73
18KCP Sugar and Industries Corp20.10227.9063.660.275.970.50
19Ponni Sugars (Erode) Ltd225.10193.556.6234.0110.842.44
20Sakthi Sugars Ltd15.20180.65-1.20-12.63-98.71
21SBEC Sugar Ltd26.05124.14-15.98-1.637.63
22Indian Sucrose Ltd65.20113.305.0614.4725.29
23Rajshree Sugars & Chemicals Ltd31.45104.21-32.77-0.965.91
24Sir Shadi Lal Enterprises Ltd188.1098.75-5.98-31.48-1.26
25Simbhaoli Sugars Ltd22.6093.29-4.16-5.444.62
26Dharani Sugars Ltd11.4538.01-1.00-11.4635.44
27Gayatri Sugars Ltd3.8516.83-2.00-1.93-23.61
All stock’s data as on 6 jun 2022

Why Indian government promoting ethanol?

भारत सरकार एथेनॉल को बढ़ावा क्यों दे रही है?

केंद्र सरकार ने देश की उर्जा सुरक्षा बढ़ाने, ईंधन पर हमारी आयात निर्भरता को कम करने, विदेशी मुद्रा बचाने, पर्यावरण में प्रदुषण कम करने और हमारे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इथेनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल (Ethanol Blending Petrol – EBP) प्रोग्रॉम को बढ़ावा दिया है।

इथेनॉल को पेट्रोल और डीजल में मिक्स करके इस्तेमाल करने से गाड़ीयों से होने वाला कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इससे पर्यावरण में होने वाले प्रदुषण को कम करने में मदद मिलेगी।

इसका मुख्य उद्देश्य हमारी कच्चे तेल (Crud Oil) की निर्भरता को कम करना है।

भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक है।
अब जाहिर सी बात है… जितना अधिक पेट्रोल हम आयात करेंगे, उतना ही अधिक विदेशी भंडार हमें खर्च करना पड़ेगा। और भारत का तेल आयात बिल सरकार के लिए चिंता का एक बड़ा कारण है।

2020-21 में भारत ने 196.5 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया। हमारा कच्चे तेल का आयात बिल करीब 62.2 अरब डॉलर का था। इसके विपरीत, जनवरी 2022 तक, हमारा बिल पहले ही $94.3 बिलियन का हो चुका है! और स्थिति और भी खराब होना तय है।

रशिया – युक्रेन युद्ध के बाद तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। जो 2008 के crisis के बाद सबसे ज्यादा है।

इसलिए सरकार इथेनॉल को एक नए ईंधन विकल्प के रुप में देख रही है।

सरकार 2025 तक पेट्रोल और डीजल में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इथेनॉल और sugar company’s के लिए कुछ सब्सिडी भी दे रही है।

  • 2021 में चीनी और इथेनॉल कंपनीयों को 3000 से 6000 रु तक कि सब्सिडी दी गई।
  • चिनी उत्पादन करने वाली कंपनिया अब अपने वेस्ट अन्ने का उपयोग करने के लिए इथेनॉल पंप की स्थापना कर सकती है।
  • सरकार 1st जनरेशन के इथेनॉल का उत्पादन करने के लिए डिस्टिलरी (distilleries) स्थापित करने में sugar और Oil कंपनियों को मदत कर रही है
  • सरकार ने कार प्रोडक्शन कंपनियों को (Flex Fuel Vehicles – FFV) फ्लेक्स फ्युल व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू करने के लिए भी कहा है जो 100% पेट्रोल और 100% इथेनॉल पर चल सकते है। Bajaj Auto और TVS Motor ने पहले ही FFV पर काम करना शुरू कर दिया है और आने वाले छह महीने या एक साल में उन्हें लॉन्च कर सकते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत में अभी गाड़ीयों में जो ईंजन लगे हैं वह सिर्फ E10 Ethanol को सपोर्ट करते है यानी जिस पेट्रोल में 10% इथेनॉल मिक्स किया हो ऐसा ईंधन।

लेकिन जब इसमें E20 इथेनॉल यानी जिसमें 20% इथेनॉल मिक्स किया हुआ पेट्रोल डालेंगे तब यह ईंजन नहीं चलेंगे।

इसके लिए गाड़ी में flex-fuel engine होना जरूरी है। आम इंजीन में ही थोड़े बहुत बदलाव करके flex-fuel engine बनाया जाता है। flexible-fuel engine होने पर गाड़ीयां E20, E50 से E100 तक सभी प्रकार के फ्युल पर चल पाएगी।

Best 6 Sugar and Ethenol Stock in India

  1. Shree Renuka Sugars Ltd
  2. Balrampur Chini Mills Limited
  3. E I D-Parry (India) Ltd
  4. Triveni Engineering & Inds. Ltd
  5. Dalmia Bharat Sugar Ltd
  6. Praj Industries Limited

1) Shree Renuka Sugars Ltd

रेणुका शुगर महाराष्ट्र बेस सबसे ज्यादा शुगर प्रोडक्शन करने वाली कंपनीज में से एक है। शुगर इंडस्ट्री में इनके ‘मधुर’ ब्रैंड (Brand) का मार्केट शेयर 32% तक का है।

कंपनी की मौजूदा इथेनॉल ब्लेंडिंग कैपिसिटी 720 KLPD यानी Kilo litre par day की है। जो पूरे इंडिया इथेनॉल कैपिसिटी का 6% होता है।

इन्होंने हाल ही में फेब्रुअरी को अतिरिक्त 250 KLPD इथेनॉल ब्लेंडिंग को approval दिया है। Oct 2022 तक इसको और 430 KLPD तक बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है।

इनका FY21 में 10% की बिक्री (Sales) और 24% EBIT (Earnings before interest and tax) इथेनॉल से आया है।

2) Balrampur Chini Mills Limited

Balrampur Mills यह उत्तर प्रदेश बेस बड़ी शुगर प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2021 में इनका लगभग 15% sales और 50% EBIT इथेनॉल से आया है।

इनकी मौजूदा इथेनॉल प्रोडक्शन कैपिसिटी 520 KLPD किलो लिटर पर डे की है। जो पुरे इंडस्ट्री का 4.5% होता है।

कंपनी Dec 2022 तक अपनी Ethanol प्रोडक्शन कैपिसिटी 840 KLPD तक बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है।

3) E I D-Parry (India) Ltd

EID Parry इंडिया की सबसे पुरानी शुगर प्रोडक्शन करने वाली कंपनी है। इसकी शुरुआत 1788 में चेन्नई, तमिलनाडु में हुई थी और यह 225 (year’s) वर्षो से फर्टीलायजर और शुगर इंडस्ट्री में कार्यरत है।

यह कंपनी Murugappa Group का पार्ट है। इनका ज्यादा तर कारोबार Tamil Nadu, Karnataka और Andra Pradesh में स्थित है।

यह कंपनी Coromandel International का भी मालिकाना हक रखती है जो एक अग्रणी fertilizers रासायनिक खाद उत्पादन कंपनीज में से एक है।

इसके वित्त वर्ष 2021 में लगभग 15.6% बिक्री यानी sales और 15.5% EBIT इथेनॉल से प्राप्त किया है।

EID Parry कंपनी की मौजूदा इथेनॉल प्रोडक्शन कैपिसिटी 234 KLPD है। जो इंडस्ट्री के कैपिसिटी का 2% होता है। कंपनी और distilleries भट्टीयों को बढ़ाकर इस कैपिसिटी को अतिरिक्त 150 KLPD तक बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है।

4) Triveni Engineering & Inds. Ltd

Trivein एक उत्तर प्रदेश बेस कंपनी है। यह कंपनी काफी अलग अलग सेगमेंट में काम करती है जैसे कि Power generation, Sugar, water solutions, alcohol और Defence…

इन्होंने वित्त वर्ष 2021 में 11% sales और 19% EBIT इथेनॉल से प्राप्त किया है।

इनकी मौजूदा इथेनॉल प्रोडक्शन कैपिसिटी 320 KLPD है जो इंडस्ट्री कैपिसिटी का 2.76% है। कंपनी अपने इथेनॉल कैपिसिटी को 660 KLPD तक बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है।

5) Dalmia Bharat Sugar Ltd

डालमिया भारत शुगर कंपनी Dalmia Bharat group का एक हिस्सा है। जो उत्तर प्रदेश में स्थित शुगर बड़ा अंतरराष्ट्रीय निर्यातक कंपनी है।

इनके Client में Coca – Cola, PepiCo, Mondelez, Perfetti, Britannia, Wal-Mart India, Dabur, D-Mart, India Glycols Allied Blenders & Distillers और United Breweries जैसी बढ़ी कंपनीया है।

इनकी पिछले साल का sales में से 16% sales और 42% EBIT इथेनॉल से आया है।

इनकी मौजूदा इथेनॉल प्रोडक्शन कैपिसिटी 240 KLPD है जो पूरे इंडस्ट्री कैपिसिटी का 2% है। कंपनी 2022 तक इसे डबल करने का प्लान बनाया है।

6) Praj Industries Limited

प्राज इंडस्ट्रीज एक बहुराष्ट्रीय प्रक्रिया और परियोजना इंजीनियरिंग कंपनी है। जो Bioenergy, High purity water, critical process equipment, breweries and industrial weatwater जैसे कामों के लिए सोल्यूशन प्रोवाइड करता है।

वित्त वर्ष 2021 में इनके कुल ऑर्डर का 84% ऑर्डर्स डोमेस्टिक से आए थे और 12% export के लिए आए थे।

कंपनी के पूरे ऑर्डर बुक में से करीब 60% sales Bioenergy, 13% sales Hi purity से और 27% sales Engineering business से आया है।

इस कंपनी का Ethanol plant installation में 75% का मार्केट शेयर हैं।

एथेनॉल स्टॉक की महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी / important financial of ethenol stock

NoCompany NameStock PriceMarket CapPEROCEROEEPSdividend Yield
1Shree Renuka Sugars Ltd44.909,556.92cr-6912.87-0.65
2Balrampur Chini Mills Ltd364.907,627.58cr16.4221.4019.0622.440.70%
3E I D-Parry (India) Ltd495.908,798.95cr9.7030.387.4251.172.01%
4Triveni Engineering Ltd232.105,611.14cr13.2330.3420.3617.541.37%
5Dalmia Bharat Sugar Ltd320.702,596.07cr8.7816.2414.7736.741.32%
6Praj Industries Limited3466,590cr43.8625.0010.658.181.17%
All stock’s data as on 6 jun 2022

क्या हमें इथेनॉल शेअर्स में निवेश करना चाहिए।

भारत में इथेनॉल की डिमांड 2017 से 2021 तक तीन गुना हो गई है जो लगभग 3 बिलियन लिटर तक है।

अंतरराष्ट्रीय उर्जा एजेंसी (IEA) के एक रिपोर्ट नुकसान भारत 2026 तक अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा बड़ा इथेनॉल का बाजार बनने के लिए तैयार है।

आगे चलकर इथेनॉल की मांग में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

और सरकार भी इथेनॉल को बढ़ावा दे रही है जिसकी वजह से आने वाले सालों में इथेनॉल इंडस्ट्री में हमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत के अलावा अमेरिका, ब्राजील, चीन, और थायलैंड जैसे देशों में पहले से ही इथेनॉल ब्लेंडिंग फ्युल का इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका जैसे देश में तो E50 से E85 तक इथेनॉल ब्लेंडेड ईंधन का उपयोग किया जाता है।

इथेनॉल शेअर्स में निवेश करने से पहले हमें यह भी समझना होगा कि यह इंडस्ट्री काफी हद तक सरकार के नीति (policy) से जुड़ी हुई है। जिससे सरकार के किसी भी निर्णय का इस पर असर हो सकता है।

साथ ही इथेनॉल इंडस्ट्री काफी हद तक शुगर प्रोडक्शन और गन्ने की खेती पर निर्भर करती है। जिससे प्राकृतिक आपदा में गन्ने की खेती पर आए बदलाव से इसपर असर हो सकता है।

Open a Demat account with zerodha and upstox and start your investment journey today!

Leave a Comment