NOC क्या होता है? NOC Meaning And Full Form in Hindi

NOC क्या होता है? noc - no objection certificate meaning in hindi

NOC का मतलब होता है No Objection Certificate, यह एक लीगल कानूनी दस्तावेज होता है जिसे किसी व्यक्ति, एजेंसी, संस्था या संगठन द्वारा जारी किए जाता है। जो यह सुनिश्चित करता है कि उस Document यानी दस्तावेज पर लिखी चीजों पर उसे जारी करने वाले व्यक्ति, संस्था या संगठन कि कोई भी आपत्ति यानी Objection नहीं है।

आज के समय NOC का उपयोग ज़्यादातर कानूनी कामों में होता है। जैसे कि Property Transfer, Loan Settlement, Government Schemes Etc.. में हमें NOC कि आवश्यकता ज़रूर पढ़ती है।

इसलिए आज हम इस आर्टिकल में NOC क्या होता है? क्यों कानूनी कामों में NOC कि आवश्यकता होती है? NOC लेना क्यों जरूरी होता है? ऐसे ही NOC से जुड़ी हर आवश्यक जानकारी को हम इस आर्टिकल में समझने कि कोशिश करेंगे।

NOC Full Form in Hindi

NOC का Full Form :- No Objection Certificate होता है।
NOC Full Form

एनओसी क्या होता है? NOC Meaning in Hindi

जैसे कि हमनें उपर देखा NOC एक No Objection Certificate होता है जो इस सर्टिफिकेट पर लिखी बातों पर उसे जारी करने वाले व्यक्ति, एजेंसी, संस्था या संगठन को किसी भी प्रकार कि कोई आपत्ती यानी Objection नहीं यह संदर्भित करता है।

क्योंकि यह एक कानूनी तौर पर मान्य सर्टिफिकेट (Document) होता है इसलिए एक बार जारी करने पर इसे जारी करने वाला पक्ष उस सर्टिफिकेट पर लिखी बातों को नकार या विरोध नहीं कर सकता है।

NOC को हम एक उदाहरण से समझ सकते हैं :

मान लीजिए आपने किसी बैंक से लोन लिया और कुछ समय में उस लोन को पूरी तरीके से ब्याज सहित चुका भी देते है।

तो इस केस में आपको बैंक से NOC लेना होता है। जिसमें आपने लोन कि जानकारी और आपके द्वारा लोन को चुकाने कि जानकारी होती है। बैंक द्वारा मिला NOC यह सुनिश्चित करता है कि आपके द्वारा लिए बैंक लोन के सारे पैसे चुका दिए है और अब आप पर बैंक का कोई पैसा उधार नहीं है।

इसलिए हर बार लोन का सेटलमेंट होने पर बैंक से NOC – No Objection Certificate लेना जरूरी है।

NOC का उपयोग कहां पर होता है?

वैसे आज के समय में NOC का उपयोग हर उस काम में होता है जहां पर किसी व्यक्ति, एजेंसी, संस्था या संगठन कि तरफ से अनुमति कि जरुरत होती है।

आज हम यहां पर उन मुख्य जगहों कि बात करेंगे जहां पर NOC कि जरुरत सबसे ज्यादा होती है।

1. Property Or Real Estate

भारत में Real Estate में किसी भी प्रकार के ट्रांजेक्शन के लिए चाहें वह प्रोपर्टी खरीदना हो, कहीं पर प्रोपर्टी का निर्माण करना हो या किसी को प्रोपर्टी बेचना हो हमें अलग अलग लोगों या सरकारी अधिकारियो के NOC सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है।

जैसे कि अगर हमारे कहीं पर Real Estate निर्माण करना है तो हमें कहीं तरह के सरकारी विभागों से NOC – No Objection Certificate (यानी इस निर्माण के लिए हमारी तरफ से कोई आपत्ती नही है) यह फोर्म लेने कि जरुरत पड़ती है।

इसी तरह जब हमें किसी व्यक्ति या बिल्डर से कोई प्रोपर्टी खरीदते हैं तब भी हमें विक्रेता कि तरफ से NOC लेने कि जरुरत होती है। जिसमें प्रोपर्टी और उप सौदे के बारे में जानकारी होती है जो आप दोनों के बिच हुआं है।

इसी तरह प्रोपर्टी बेचने के लिए भी हमें कहीं सारे व्यक्तियों के NOC कि आवश्यकता हो सकती है। जैसे कि अगर आपके परिवार कि कोई प्रोपर्टी आपको बेचनी हो या अपने या किसी और के नाम पर करनी हो तो इस केस में उस प्रोपर्टी के सारे वारिसों का NOC लेना आवश्यक हो जाता है।

2. Bank Loan Settlement

NOC कि दुसरी सबसे ज्यादा जरूरत Bank Loan Settlement के वक्त लगती है। जब हम बैंक द्वारा दिए लोन को पूरी तरीके से ब्याज सहित चुकाते हैं तब बैंक द्वारा हमें NOC सर्टिफिकेट दिया जाता है। जो सबूत होता है कि हमने बैंक द्वारा लिए सारे लोन को चुकाया है।

यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कहीं बार लोग लोन सेटलमेंट करने के बाद बैंक में NOC लेना भूल जाते हैं। जिससे कभी कभी लोन को पुरे तरीके से चुकाने के बाद भी बैंक आपके बैंक अकाउंट से पैसा लोन के नाम पर काटती रहती है और आपके पास NOC ना होने के कारण आपके लोन चुकाने का सबुत आपके पास नहीं होता।

इसलिए जब भी हम कोई लोन लेते हैं और उसे चुकाते हैं तब सेटलमेंट होने के बाद बैंक से NOC – No Objection Certificate लेना जरूरी होता है।

3. Program Event

जब भी हमें किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई बढ़ा कार्यक्रम event करना हो तब भी हमें उस स्थान से संबंधित अधिकारियों और विभागों के NOC कि आवश्यकता पड़ सकती है।

जैसे कि कहीं पर सार्वजनिक सभा का आयोजन, किसी प्रकार कि यात्रा निकालना या कोई धार्मिक कार्य करना Etc.. हमें No Objection Certificate कि जरुरत पड़ती है।

4. Business License

भारत में कहीं सारे ऐसे व्यवसाय या कहें बिजनेस है जिन्हें करने के लिए या उनके लाइसेंस प्राप्त करने के लिए हमें कहीं सारे सरकारी विभागों के NOC जरूरत पड़ती है।

जैसे कि मेडिकल स्टोर, बियर बार, बार एंड रेस्टोरेंट, हॉटेल, गोदाम जैसे व्यवसाय को करने या इसके लाइसेंस प्राप्त करने के लिए हमें कहीं सारे विभागों से NOC प्राप्त करना होता है।

इन चार जगहों के अलावा भी कहीं सारी ऐसी जगह है जहां पर NOC – No Objection Certificate कि जरुरत पड़ती है :

  • NOC For Apply Visa
  • NOC For start or leave a course
  • NOC For Experience Certificate
  • NOC For leave job

एनओसी के लाभ | Advantages of NOC

  • NOC एक कानूनी तौर पर मान्य दस्तावेज है जो यह दर्शाता है कि किसी व्यक्ति, एजेंसी, संगठन या संस्थान को दस्तावेज़ में बताई गई जानकारी पर कोई आपत्ति नहीं है।
  • NOC हमारे लिए तब जरूरी दस्तावेज हो सकता है जब हम किसी विवाद में फंसे हो।
  • NOC एक ऐसा Document है जिसकी जरूरत सरकारी और निजी क्षेत्र में भी उतनी ही अधिक होती है।
  • किसी भी कानून आपत्ति या आरोप के स्थिति में हम NOC का उपयोग कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश कर सकते हैं।

सारांश।

NOC एक Legal Documents होता है जो किसी व्यक्ति, एजेंसी, संस्था या संगठन द्वारा जारी किए जाता है। जो यह सुनिश्चित करता है कि उस Document यानी दस्तावेज पर लिखी चीजों पर उसे जारी करने वाले व्यक्ति, संस्था या संगठन कि कोई भी आपत्ति यानी Objection नहीं है।

हमें कानून तौर पर अपने कहीं सारे कामों को करने के लिए NOC कि आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ ही बैंक से लिए लोन के सेटलमेंट के बाद भी NOC लेना आवश्यक होता है। जो आपके द्वारा लोन को चुकाने का एक कानूनी दस्तावेज होता है।

FAQ About NOC

Open a Demat account with zerodha and upstox and start your investment journey today!

Leave a Comment