How to link aadhaar with pan card online step-by-step in hindi

how to link aadhaar with pan card online step-by-step
link aadhaar with pan card online

Aadhaar Pan Link : Aadhaar Card को Pan Card से लिंक करने की सुचना सरकार ने 2022 से ही देनी शुरू कर दी थी। जिसमें आयकर विभाग कि धारा Section 139AA के तहत 31st March 2022 से पहले aadhaar card को pan card से लिंक करना अनिवार्य था।

इसके बाद सरकार ने पेनाल्टी के तौर पर इस पर 500 रूपए का जुर्माना लगाया और यह जुर्माना 30 June 2022 तक रहा। इसके बाद जिन्होंने अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं किया उनके लिए सरकार ने 1000 रूपए का जुर्माना लगाया है। लेकिन अब आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। अब आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए सरकार ने 31st March 2023 तक टाइम दिया है।

अब Aadhaar Card से Pan Card को लिंक करने कि Last Date : 31st March 2023 है।

Aadhaar pan link last Date

अगर आप इससे पहले अपने aaddhar card को Pan Card से लिंक नहीं करते है तो आपका Pan Card बंद हो जाएगा।

कहीं लोग को अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है या नहीं यह मालूम नहीं होता। इसलिए पहले यह चेक करना जरूरी हो जाता है। कैसे हम अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है या नहीं यह देख सकते है।

चलिए जानते हैं। आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है या नहीं

Stap 1 : Open (www.incometax.gov.in/iec/foportal/ ) website and click (link aadhaar status)
aadhar-pan-link-status-1

सबसे पहले आपको यहां पर दि गई Income tax कि वेबसाईट पर जाना है। जैसे कि आपको उपर दिख रहा है साईट पर आने के बाद Link Aadhaar Status पर क्लिक करना है।

Stap 2 : Inter your pan and aadhar card Nomber and click View Link Aadhaar Status
aadhar-pan-link-status-stap2

यहां पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर डाल के view Link Aadhaar Status बटन पर क्लिक करना है।

Stap 3 : See your Linking Status

आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक होने पर उपर जो मेसेज आया है वैसा मेसेज आएगा।

अगर आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं है तो इसे आसानी से Online घर बैठे Link कर सकते हैं। लेकिन अब इसे लिंक करने के लिए आपको 1000 रूपए का जुर्माना भरना होगा। तभी आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक हो पाएगा।

Aadhar card को Pan Card से लिंक करने के लिए आपको इन चार चीजों की जरूरत पड़ेगी।

  1. Pan Card Nomber
  2. Aadhaar Card Nomber
  3. Mobile number
  4. 1000 Rupees

आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे लिंक करना है चलिए जानते हैं।

Stap 1. सबसे पहले आपको Income tax की वेबसाइट पर जाकर Link Aadhaar बटन पर क्लिक करना है।

aadhaar pan link stap 1

Stap 2. यहां पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर डालना है। और Validated बटन पर क्लिक करना है।

aadhaar pan link stap 2

Stap 3. फिर आपके सामने कुछ इस तरह की विंडो ओपन होगी यहां पर आपको Continue to pay Through E- Pay Tax बटन पर क्लिक करना है।

aadhaar pan link stap 3

Stap 4. यहां पर आपको उपर के दोनों बॉक्स में pan card Nomber डालना है और निचे दिए गए बॉक्स में आपको मोबाइल नंबर डालना है। सब डालने के बाद Continue बटन पर क्लिक करें।

aadhaar pan link stap 4

Stap 5. फिर आपके मोबाईल पर एक OTP आएगा उसे डालने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का विंडो ओपन होगा जिसमें आप देख सकते है आपका Pan Card और Mobile number वेरीफाई हो गया है। फिर यहां पर Continue करना है।

aadhaar pan link stap 5

Stap 6. इसमें आपको Income tax में दिख रहे Proceed बटन पर क्लिक करना है।

aadhaar pan link stap 6

Stap 7. फिर जो विंडो ओपन होगी उसमें आपको Assessment year में 2023-24 को सिलेक्ट करना है और Type of payment में Other Receipt (500) को सिलेक्ट करना है। सिलेक्ट करने के बाद Continue बटन पर क्लिक करें।

aadhaar pan link stap 7

Stap 8. इस विंडो में Automatic 1000 रूपए सिलेक्ट हुए आएंगे यहां पर Continue करना है।

aadhaar pan link stap 8

Stap 9. यहां पर आपको payment करने के लिए बहुत सारे Option देखने को मिलेंगे। इसमें से किसी भी एक ऑप्शन का उपयोग करके आप पेमेंट कर सकते हैं।

aadhaar pan link stap 9

Stap 10. पेमेंट होने के बाद आपके सामने successful payment विंडो ओपन होगी। यहां से आप अपने पेमेंट कि रिसीप्ट Download कर सकते हैं। यहां पर ध्यान दे कि payment complete होने के बाद पेमेंट को वेरिफाई होने में 24 घंटे से लेकर एक हप्ता भी लग सकता है।

aadhaar pan link stap 10

Stap 11. 24 घंटे के बाद फ़िर से आपको साइट पर आना है और Link Aadhaar पर क्लिक करना है।

aadhaar pan link stap 11

Stap 12. यहां पर अपना Pan Card number और aadhaar Card Nomber डालकर continue पर क्लिक करना है।

aadhaar pan link stap 12

Stap 13. अगर आपका पेमेंट वेरिफाई हो गया होगा तो आपके सामने कुछ इस तरह का विंडो ओपन होगा। फिर यहां पर Continue करना है।

aadhaar pan link stap 13

Stap 14. यहां पर आपको अपना नाम (Name) और मोबाईल नंबर डालना है। (जैसा आपके पैन कार्ड पर आपका नाम है वहीं नाम यहां पर आपको डालना है।) फिर आपके मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा उसे डालकर continue करना है।

aadhaar pan link stap 14

Stap 15. इसके बाद आपके सामने फायनल स्टेटस आएगा। जिसमें आपकी रिक्वेस्ट UIDAI के पास भेजने का massage लिखा होगा। UIDAI आपकी इन्फॉर्मेशन वेरिफाई करेगा और आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

aadhaar pan link stap 15

इसे लिंक होने में भी कभी कभी २४ घंटे का समय लगता है। इसलिए 24 घंटे बाद आप अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं यह चेक कर सकते हैं।

इसे कैसे चेक करना है हमने इसी आर्टिकल में उपर बताया गया है।

किन लोगों को आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य नहीं है।

वैसे सभी लोग अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। लेकिन सरकार ने जारी कि गई सुचना के अनुसार इसमें कुछ लोगों को छुट दी गई है। यानी यह लो अगर अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं भी करते तो उनका पैन कार्ड बंद नहीं होगा।

इन लोगों कि लिस्ट कुछ इस प्रकार है।

  • NRIs
  • Not a citizen of India
  • age > 80 years as on date
  • state of residence is ASSAM, MEGHALAYA or JAMMU & KASHMIR

क्या होगा अगर pan card नहीं हुआ Aadhaar card से लिंक।

सरकार ने pan card को Aadhaar card से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। फिर भी अगर 31st March 2023 से पहले आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं हुआ तो आपका पैन कार्ड बंद हो जाएगा।

जिसकी वज़ह से आपको कहीं सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पैन कार्ड से ही हमारे सारे बैंक अकाउंट लिंक होते है इस वजह से बैंकिंग और पैसों से रिलेटेड जितने भी काम है उनमें हमें दिक्कत आ सकती है।

Pan card से Aadhaar Card नहीं हुआ लिंक तो हमें इन परेशानीयों का सामना करना पड़ा सकता है।

  • Bank Account : अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ तो आप नया बैंक अकाउंट नहीं खोल सकते। क्योंकि बैंक अकाउंट खोलने के लिए Pan Card जरूरी होता है।
  • Limited Bank Transaction : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर आप 50,000 रूपए से ज्यादा Bank Transaction नहीं कर सकते।
  • Demat Account : बिना पैन कार्ड के आप डिमैट अकाउंट नहीं खोल सकते।
  • ITR & GST : बिना Pan Card के आप ITR – Income tax return और GST नही भर सकते।

aadhaar pan linking से रिलेटेड कुछ सवाल।

  1. Aadhaar Card से Pan Card लिंक करने कि Last Date क्या है?

    अब Aadhaar Card से Pan Card को लिंक करने कि Last Date : 31st March 2023 है।

  2. Aadhaar Card को Pan Card से लिंक करने के लिए कौन सी Website पर जाना है?

    Aadhaar Card को Pan Card से लिंक करने के लिए www.incometax.gov.in/iec/foportal Website पर जाना है?

  3. क्या मोबाईल से पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं?

    हां। आप अपने मोबाईल से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

Open a Demat account with zerodha and upstox and start your investment journey today!

Leave a Comment