Digital Rupee In India | जानिए क्या है RBI ने जारी की (CBDC) E- Rupee

digital rupee in india
digital rupee in india

Digital rupee in India : RBI ने 1 नवंबर 2022 को भारत की Digital Currency यानी E – Rupee को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया था। जिसमें बैंक और सरकारी सिक्योरिटीज़ में इसका उपयोग किया गया। जो सिर्फ होलसेल ट्रांजेक्शन के लिए उपलब्ध था।

लेकिन अब 1 दिसंबर 2022 से RBI ने इसके दुसरे चरण कि शुरुआत कर दी है। जिसमें इस Digital Currency का उपयोग Retail सेगमेंट के ट्रांजेक्शन को करने के लिए किया जाएगा।

लेकिन आखिर क्या है यह Degital rupee, क्यों RBI ने इसे जारी किया है और कैसे यह बाकी Digitally Payment से अलग है।

Degital rupee क्या है। what is digital rupee

Digital Rupee एक तरह से साधारण रूपए का ही डिजिटल रूप है। जिसे RBI ने जारी किया है। मतलब जैसे हम रूपए को सिक्कों के माध्यम से या नोटों के माध्यम से इस्तेमाल करते है वैसे ही अब हम इसे डिजिटली रूप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

Digital rupee क्रिप्टोकरंसी की टेक्नोलॉजी ब्लॉकचेन से ही बनाई गई है। बस इसमें और क्रिप्टो में एक अंतर यह है कि क्रिप्टो पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है। लेकिन Digital rupee को RBI – Reserve Bank of India नियंत्रित करेगी। इसका नाम भी CBDC यानी Central Bank Digital Currency है।

जैसे सामान्य सिक्कों और नोटों को जारी करने के लिए भारत सरकार की अनुमति की जरूरत पड़ती है। वैसे ही इस Digital Currency यानी CBDC को भी भारत सरकार ने भारतीय करंसी के तौर पर मान्यता दी है।

जिससे CBDC का उपयोग अब भारत में लीगल करंसी के तौर पर किया जा सकता है।

इस डिजिटल करंसी की घोषणा सरकार ने वित्त वर्षं 2022 – 23 के बजेट में ही कर दी थी। बाद में 1 नवंबर 2022 को सरकार ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत होलसेल ट्रांजेक्शन के लिए लागू किया।

जिसमें बैंक और सरकार सिक्योरिटीज़ में इसका प्रयोग किया गया। यह परीक्षण कामयाब होने के बाद अब 1 दिसंबर 2022 से इसका दुसरा चरन सरकार ने शुरू किया। जिसमें retail ट्रांजेक्शन के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।

Degital rupee कौन मेनेज करेगा?

Digital Rupee ठिक वैसे ही मैनेज होगी जैसे अभी सामान्य करंसी मेनेज हो रही है। यानी सामान्य करंसी जब जारी होती है तो उसे RBI द्वारा सभी बैंकों में वितरित किया जाता है और उसके बाद बैंकों द्वारा सामान्य नागरिकों तक पहुंचती है।

वैसे ही रिजर्व बैंक के अनुसार Degital rupee भी RBI द्वारा जारी किया जाएगा और रिडीम किया जाएगा। इसके वितरण और भुगतान की जिम्मेदारी बैंकों की होगी।

Digital Rupee एक तरह से सरकारी मान्यता प्राप्त टोकन होगा जिसे असली करंसी की वैल्यू होगी और इसे RBI द्वारा मेनेज किया जाएगा।

Types of E-Rupee

इस Digital Currency को RBI ने दो प्रकारों में जारी किया है।

  • Wholesale (CBDC) Rupee : RBI ने होलसेल रूपए को खास तौर पर सिर्फ बैंक, बड़े बड़े इंस्टीट्यूशन्स और सरकारी कामों के लिए जारी किया है।
  • Retail (CBDC) Rupee : रिटेल डिजिटल रूपया सामान्य नागरिकों के लिए जारी किया गया Digital Rupee है। जिसका उपयोग हम सामान्य कामों के लिए कर सकते हैं।

क्यों जारी किया है Digital Rupee

जब सामान्य करंसी से सब काम हो रहा है तो क्यों RBI ने इस Digital Currency को जारी किया? यह सवाल सबके मन में जरुर आया होगा। तो चलिए जानते।

RBI द्वारा जारी Digital Rupee का सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत को Digital Currency की रेस में आगे बढ़ता है। और दुसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि देश में बढ़ते क्रिप्टोकरंसी का महत्व कम करना है। क्योंकि क्रिप्टो करंसी से आतंकवाद और गैर कानूनी कामों को बढ़ने में मदद मिलती है।

इसी के साथ इसके अन्य कुछ उपयोग और कारण भी है।

  • लेनदेन के लिए सामान्य करंसी के साथ एक और विकल्प लोगों के लिए उपलब्ध कराना।
  • ब्लॉकचेन तकनीक से करंसी में पारदर्शिता और दक्षता लाना।
  • इसके जरिए रियल टाइम ट्रांजेक्शन करना संभव होगा।
  • Digital Rupee की सेवा 24/7 लोगों के लिए उपलब्ध होगी।
  • सामान्य करंसी नोट को छापने में जो लागत यानी खर्चा होता है वह Digital Rupee आने से कम हो जाएगा।
  • देश के बाहर भी तेजी से और आसानी से पैसा ट्रांसफर हो पाएगा।

UPI और Online payment से कैसे अलग है Digital Rupee

अभी आप में से ज्यादातर लोग UPI या नेट बैंकिंग का उपयोग करते होंगे और उसमें भी हमें कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। तो इस डिजिटल करंसी और UPI में क्या अलग होगा यह हर कोई सोच रहा है।

तो आपकों बता दें कि UPI और Online payment से जो पैसा हम आसानी से किसी को भी ट्रांसफर करते है वहां भी हमारी फिजिकल कंरसी का ही उपयोग हो रहा होता है।

जब हम किसी को पैसा ट्रांसफर करते है तो हमारे बैंक और जिसको हमने पैसा ट्रांसफर किया है उस बैंक के बिच यह ट्रांसफर हो रहा होता है। UPI और Online payment को अलग अलग बैंक हैंडल करते है और RBI इन ट्रांसफर पर नज़र रखने का काम करती है।

लेकिन Digital Currency को RBI ही ऑपरेट और मॉनिटर करेगा जिससे इसमें किया ट्रांसफर सीधे एक वॉलेट के जरिए दो लोगों के बीच हो पाएगा।

समापन

एक तरह से Digital Rupee भारत की डिजिटल करंसी है। जिसको RBI ने जारी किया है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में हमें पॉकेट में फिजिकल कंरसी रखने की जरूरत नहीं होगी। जिससे भारत में Online payment का एक नया दौर शुरू होने वाला है।

Leave a Comment